फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने मन लगाकर सुनी मन की बात

Fri, 04 Sep 2015 07:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में सुबह से ही उत्सुकता थी। जैसे ही कार्यक्रम शुरू होने का समय आया तो स्कूलों में रेडियो की आवाज सुनाई देने लगी। बच्चे खामोश होकर प्रधानमंत्री के मन की बातों को सुन रहे थे। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पीएम से बच्चों के मन की बात का सीधा प्रसारण दिखाया गया। छात्राओं ने प्रधानमंत्री की बातों को सुना और समझा तथा उस पर अमल करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्या अल्पना कुमार, नूतनरानी, संगीत शिक्षिका श्वेता सक्सेना आदि मौजूद रहीं। इस बीच शिक्षकों की उदारता पर लघु नाटक प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

विकासखंड जगत क्षेत्र के गांव मझिया स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने भी पीएम के मन की बातों को पूरे ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका नमिता राठौर, उच्च प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सिंह के अलावा संगीता रस्तोगी, श्वेता गुप्ता, प्रतिभा सिंह, रेनू यादव, अमनदीप कौर,राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। विकासखंड सालारपुर क्षेत्र के गांव फरीदपुर चकोलर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी बच्चों ने रेडियो के जरिए पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस मौके पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका इंदुरानी सक्सेना, योगेंद्र पाल, गीता रानी, अवधेश कुमार सिंह, निर्मला राठौर, प्रिया सक्सेना, मुरारी लाल आदि थे। वजीरगंज के प्राथमिक स्कूल उरैना, विकासखंड अंबियापुर के गांव बैन स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी बच्चों ने पीएम के मन की बातों को सुना। इसके अलावा गांव लखनपुर, जगत, आमगांव, नवादा, बिनावर के स्कूलों में भी बच्चों ने पीएम के कार्यक्रम को सुना।

गांवों में सुनाई नहीं देती रेडियो की आवाज
बदायूं। जैसे-जैसे तकनीकी युग बढ़ा है वैसे-वैसे संचार के साधनों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। कुछ साल पहले तक हर घर और गांव-गांव में लोग रेडियो लेकर मनोरंजन किया करते थे लेकिन अब गांवों में भी रेडियो की आवाज सुनाई नहीं देती है। कुछ गांवों में पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए लोग रेडियो की तलाश करते रहे लेकिन रेडियो नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें