शिक्षक दिवस पर जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया।विकास खंड जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने फुटबाल मैच खेला। स्वच्छता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। मझिया गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर इंचार्ज प्रधान अध्यापक गीता सिंह, संगीता रस्तोगी, प्रतिभा सिंह, श्वेता गुप्ता, राजीव कुमार, बीटीसी प्रशिक्षु शिवानी सिंह और सोनी मौजूद। उधर, टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम पेश किए। प्रबंध निदेशक शरद बंसल, प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश, विपिन सक्सेना आदि मौजूद रहे। इस मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज में भी कई रंगारंग कार्यक्रम हुए। प्राथमिक विद्यालय सैंजनी में शिक्षा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही मेरे सपनों का स्वच्छ भारत अभियान पर पेटिंग प्रतियोगिता भी हुई। इसमें 87 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर अनुज कुमार सक्सेना वरिष्ठ अध्यापक, सरीता सिंघल, अनुरोध शर्मा, अभिषेक गुप्ता आदि सहायक अध्यापकों समेत समस्त छात्र उपस्थित रहे।
कादरचौक। सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर चंद्रपाल मेमोरियल स्कूल सरफुददीनगला में बच्चों ने केक काटा। शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। नेमवती गंगाप्रसाद स्कूल वाराचिर्रा में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। रामचंद्र शास्त्री मेमोरियल स्कूल ककोड़ा में स्वच्छता पर निबंध प्रतियोगिता हुई। कस्बा के कालसेन बाबा इंटर कॉलेज, गढ़ी बाबा इंटर कॉलेज में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।
बिल्सी। नगर के उझानी रोड स्थित बाबा इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिन शिक्षक दिवस के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। बच्चों को शिक्षक ही सही दिशा प्रदान करता है। प्रधानाचार्य रूपा माहेश्वरी और प्रशासक वीपी सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। एनए इंटर कॉलेज में प्रबंधक समिति की ओर से प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र सिंह समेत कई रिटायर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा डिप्टी मैनेजर रामप्रकाश गुप्ता ने बेहतर परीक्षाफल के लिए कई शिक्षकों को पुरस्कृत किया। नगर के गोशाला स्कूल में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक, वेदप्रकाश शर्मा, मुन्नालाल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अगरपाल, रामदर्शन, ओमबाबू सक्सेना को व्यवस्थापक मनोज ओझा और कंचन ओझा ने सम्मानित किया। इधर भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज, महेश बाल इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, ग्रीन फील्ड इंटर कॉलेज, ग्राम समाज इंटर कॉलेज बैरमई बुजुर्ग, सिटीहार्ट मेन जूनियर हाईस्कूल, ज्वाला प्रसाद जैन बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल, एसपीजेएम पब्लिक स्कूल, एसएम पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इधर तहसील क्षेत्र के गांव नगला डल्लू स्थित रामदास बृजलाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल, महर्षि दयानंद पूर्व माध्यमिक स्कूल नगला तरऊ में भी शिक्षक दिवस मनाया गया।
कुंवरगांव। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बनगवां में शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र- छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब बदायूं की सदस्य, बैंक ऑफ बड़ोदा, बनेई शाखा प्रबंधक रवि चौहान, मयंक गुप्ता, रीना सिंह , सरोज रस्तोगी ,करुणा रस्तोगी, साधना रस्तोगी, आशा जौहरी आदि मौजूद रहे। बिल्सी। बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में नाटक, कविता और नृत्य की सुन्दर प्रस्तुतियां देते हुए कहा कि हमें हमेशा गुरु का सम्मान करना चाहिए। विद्यालय के डायरेक्टर ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक दीपक के समान है, जो कि दूसरों को प्रकाश देने के लिए स्वयं जलता है। एक अच्छा शिक्षक एक उम्मीद जगा सकता है, हमारी कल्पना को सुलगा सकता है और हमारे मन में ज्ञान के प्रति प्रेम बिठा सकता है। प्रधानाचार्य रूपा माहेश्वरी ने कहा कि एक बेहतर शिक्षक सफलता का चढ़ाव नहीं अपितु सफलता की ढलान है।