गाड़ी में फंस गए थे प्रसून
उनका एक पैर कार के नीचे आ गया, जिससे पैर कुचल गया और वह गाड़ी में फंस गए। कार चालक गाड़ी रोकने के बजाय उन्हें काफी दूर तक घसीट ले गया। हादसे को देखकर मौके पर मौजूद लोग दौड़ पड़े। उन्होंने पीछा कर कार को रोका और चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने घायल प्रसून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां से उन्हें परिवार वाले निजी अस्पताल ले गए। जानकारी लेने पर पता चला कि कार भारतीय स्टेट बैंक के कनिष्ठ सहायक उमेश प्रताप सिंह चला रहे थे। इस संबंध में अध्यापक के पिता आदेश बाबू गुप्ता ने कनिष्ठ सहायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।