फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़, शिक्षक गिरफ्तार

Sun, 17 May 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उसहैत के एक गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूल के सहायक अध्यापक प्रेमवीर सिंह पर कक्षा आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से छेड़खानी और अशोभनीय हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी रोज की तरह शनिवार को भी स्कूल गई थी। आरोप है कि स्कूल में सहायक अध्यापक प्रेमवीर सिंह ने अकेला पाकर छात्रा के साथ छेड़खानी की। डरी-सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर रोते हुए परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए परिजन और गांव के लोग स्कूल पहुंचे। आरोप है कि जब उन्होंने शिक्षक प्रेमवीर सिंह से शिकायत की तो उसने गलती मानने के बजाय मामले को दबाने के लिए उल्टा परिजनों पर ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी सहायक अध्यापक प्रेमवीर सिंह के खिलाफ छेड़खानी और धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
-
गांव वालों ने स्कूल में किया हंगामा, शिक्षक से मारपीट
-पीड़ित छात्रा स्कूल में बिना बताए ही दोपहर करीब एक बजे घर चली गई। इसके बाद में परिजनों ने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी और शिक्षक से बात की। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी शिक्षक की पिटाई कर दी। मामला बढ़ता देख स्कूल स्टाफ ने पुलिस को कॉल कर दी। इस बीच परिजनों ने ग्रामीणों के साथ स्कूल गेट पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों और भीड़ को शांत किया।
विज्ञापन


चार साल से स्कूल में तैनात है शिक्षक
-प्रेमवीर सिंह मथुरा के हसनपुर का रहने वाला है। इसकी तैनाती करीब चार साल पहले सहायक अध्यापक के रूप में हुई। इसके बाद से यह लगातार यहां पर शिक्षण कार्य कर रहा है। इधर, शिक्षक का कहना है कि छात्रा शोर मचा रही थी, इसको डांट दिया था। इसके बाद में यह गुमसुम होकर बैठक गई।
विज्ञापन






यह बहुत गंभीर मामला है। विभागीय स्तर पर इसकी जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें