गिधौल के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज को देखतीं डॉक्टर। संवाद
- फोटो : kathua
बदायूं। पीएचसी में रविवार को लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं पहुंची। शासन के निर्देश हैं कि उन्हें मेले में पहुंचकर पोषाहार के बारे में बताना है। इसके अलावा ऊपरपारा पीएचसी में टीबी की जांच नहीं हो सकी।
सदर तहसील की ऊपरपारा पीएचसी में लैब है। टीबी की जांच की सारी व्यवस्था है। लैब जहां बनी है, वहां पर्याप्त जगह नहीं है। इस वजह से मरीजों के सैंपल लेकर जिला अस्पताल से जांच कराई जाती है। रविवार को दो मरीजों की जांच के सैंपल लिए गए। यहां पर पोषाहार की जानकारी के लिए कोई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं पहुंची। इसी तरह जगत ब्लॉक की पीएचसी पड़ौलिया में लगे आरोग्य मेले में डॉ. शकूर खान ने 11 मरीजों को दवाएं दी। यहां पर भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं पहुंची थीं। इस मौके पर फार्मासिस्ट राशिद जमील, वार्डबॉय आवेश कुमार सिंह मौजूद रहे। वहीं, एसीएमओ डॉ. मोहन झा का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी के संबंध में डीपीओ से रोस्टर मांगा जाएगा।