फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले की 27 सड़कों की जांच कर रही टीएसी

Wed, 12 Jun 2024 05:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। लोक निर्माण विभाग की टेक्नीकल ऑडिट सेल (टीएसी) जिले में 27 सड़कों की गुणवत्ता परख रही है। अगर गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी तो संबंधित अभियंताओं की जवाबदेही तय होगी। इसके बाद संबंधित ठेकेदार की फर्म से भी वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की टीएसी टीम रविवार को जिले में आई। इसमें चीफ टेक्नीकल ऑडिटर संजय श्रीवास्तव व अधिशासी अभियंता जयराम शामिल हैं। टीएसी में शामिल अभियंताओं ने सोमवार व मंगलवार को 18 सड़कें देखीं। निर्माण सामग्री के नमूने लिए और जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजे। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई तय होगी। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि टीम ने जिले के विभिन्न खंडों में खुद ही सड़कों का चयन किया और निरीक्षण करके रिपोर्ट तैयार की है। टीएसी बुधवार को भी जांच करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें