मेडिकल कॉलेज में टैबलेट दिखाते छात्र। स्रोत: सूचना विभाग
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत चौथी बार 84 छात्रों को टैबलेट वितरण किया गया। इस दौरान छात्रों को टैबलेट का सदुपयोग करने की सलाह दी। इस दौरान सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार ने छात्रों को टैबलेट का सही उपयोग शिक्षा, अनुसंधान एवं ज्ञानवृद्धि में करने की प्रेरणा दी। गलत प्रयोग से समय और भविष्य दोनों को नुकसान पहुंचाने के बारे में जानकारी दी। भाजपा नेता शारदेंदु पाठक ने छात्रों को स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कुल 84 छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए, जिनमें 82 एमबीबीएस 2022 बैच एवं दो पैरामेडिकल छात्र शामिल रहे।
आयोजन युवा शक्ति की नोडल अधिकारी डॉ. पारुल सक्सेना ने किया। संचालन एमबीबीएस 2023 बैच के छात्रों ने किया। समापन डॉ. मुक्तयाज हुसैन, सह-आचार्य, एनाटॉमी विभाग ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। इस मौके पर डॉ. नेहा सिंह, डॉ. वेंकट नारायण, डॉ. सुचेता यादव, डॉ. रश्मि सिंह आदि मौजूद रहीं।