फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: क्विज प्रतियोगिता में स्वाति मौर्य अव्वल

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्रा।स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग की ओर से बुधवार को अंग्रेजी भाषा दिवस पर विलियम शेक्सपियर की रचनाओं की वर्तमान में प्रासंगिकता विषय पर गोष्ठी, क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता में स्वाति मौर्य प्रथम, अंशिका सिंह द्वितीय एवं नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। स्नातक एवं परास्नातक के छात्र-छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया। अंग्रेजी भाषा दिवस विलियम शेक्सपियर के जन्मदिन पर मनाया जाता है। अंशिका सिंह ने कहा कि विलियम शेक्सपियर को अंग्रेजी भाषा के सबसे महान लेखकों में माना जाता है। उनकी रचनाओं की आज के समय में प्रासंगिकता बताते हुए अंशिका ने कहा कि उनके नाटक प्रेरणादायक है। स्वाति मौर्य ने कहा कि शेक्सपियर के नाटक प्रेम, नफरत, ईर्ष्या, महत्वाकांक्षा, दुख और मृत्यु जैसे जटिल मानवीय भावनाओं को चित्रित करते हैं। नेहा ने शेक्सपियर के सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डाला। इसके अलावा वैष्णो देवल, अलीशा, लायबा, मुस्कान, साहिबा, शशि प्रभा व डा. सरिका शर्मा डा. नरेंद्र कुमार बत्रा ने भी विचार व्यक्त किए। डा. ज्योति बिश्नोई ने शेक्सपियर के साहित्य पर बनीं फिल्मों की चर्चा की। इस अवसर पर निकिता भारद्वाज, विकास कुमार, रचित कुमार, अमन, प्रतिभा, स्वाति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें