फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंदगी से लोग परेशान, दोपहर तक नहीं उठा कूड़ा

विज्ञापन
बिल्सी में स्टेट बैंक के गेट के पास फैली पड़ी गंदगी। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
बिल्सी। नगर पालिका परिषद प्रशासन सफाई व्यवस्था के प्रति गंभीर नहीं है। नगर में कई ऐसे स्थान हैं, जहां से दोपहर तक कूड़ा का उठाया नहीं होता है। लोगों को उसके ऊपर से गुजरना पड़ता है। नगर में गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक नगर पालिका परिषद को यह निर्देश है कि वह सुबह शाम झाड़ू लगवा कर कूड़ा उठवाएं। नगर में सफाई व्यवस्था इन दिनों लड़खड़ाई है। खैरी बस स्टैंड, स्टेट बैंक रोड, साहबगंज, मोहल्ला तीन, पांच एवं बिजलीघर रोड आदि स्थानों पर हर समय गंदगी के ढेर देखे जा सकते हैं।
स्टेट बैंक के आसपास कूड़ा रहने से हर कोई दुखी है। लोगों ने बताया पालिका के कर्मचारी नियमित रूप से सफाई नहीं करते हैं। कूड़ा भी नहीं उठाया जाता है। नाले नालियों में भी कीचड़ भरा हुआ है। उससे उठने वाली दुर्गंध में लोगों का सांस लेना दुश्वार हो रहा है। कई स्थानों पर नालियां पूरी तरीके से बंद हो चुकी है। पानी सड़क पर आ गया है।
विज्ञापन

बिजलीघर के पास अक्सर जलभराव रहता। कई बार लोगों ने प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया है। गर्मी में नियमित सफाई न होने से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। लोगों ने रोजाना कूड़ा उठवाने और नालियों की सफाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें