फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायन प्रतियोगिता में अव्वल रहे स्वेच्छा और जतिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में सोमवार को जूनियर और सीनियर विभाग के छात्र/छात्राओं में गायन प्रतियोगिता का फाइनल हुआ। इसमें 46 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सभी बच्चों ने भजन तथा फिल्मी गाने गाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें जूनियर वर्ग में कक्षा आठ की स्वेच्छा ने प्रथम, कक्षा छह बी के क्रश प्रताप ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा छह ए की अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार सीनियर संवर्ग में कक्षा 12 बी के जतिन कुमार प्रथम, 12 बी की आरती सिंह द्वितीय तथा कक्षा 10 की अंशिका यादव-शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। प्रतियोगिता दीपाली सक्सेना के नेतृत्व में हुई। इस मौके पर अमित माहेश्वरी, राजेंद्र कुमार, प्रदीप सक्सेना, गीता रानी, शालिनी सक्सेना मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें