डाक विभाग के प्रभारी डिप्टी पोस्ट मास्टर मुकुट सिंह और क्लर्क ओम प्रकाश को बहाल कर दिया गया है। पिछले दिनों डाक विभाग के पीएमजी आरकेवी सिंह ने दोनों कर्मचारियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया था।
बरेली मंडल के पोस्टमास्टर जनरल आरकेवी सिंह ने पिछले दिनों मुख्य डाक घर का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने डेली समरी नहीं भरी है। इस पर उन्होंने प्रभारी डिप्टी पोस्टमास्टर मुकुट सिंह और क्लर्क ओम प्रकाश को सस्पेंड कर दिया। मुख्य डाक अधीक्षक अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को अब बहाल कर दिया गया है।