फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धूप ने झुलसाया, चढ़ेगा पारा

Mon, 10 Jun 2024 05:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
दोपहर को धूप में सड़क पर पसरा संन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सूर्य ने शनिवार की तरह रविवार को भी रौद्र रूप दिखाया। दोपहर में आसमान से आग बरसी। अधिकतम तापमान रविवार को 44 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही शरीर को झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान हो उठे। दोपहर में तेज धूप से राहगीरों का सड़क पर चलना दूभर हो गया। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। काम से निकले लोग छांव देखते ही दो मिनट के लिए सुस्ताने लगे। रिक्शा, ई-रिक्शा, टेंपो समेत अन्य वाहन चालक भी इस भीषण गर्मी में परेशान नजर आए।
वाहन स्टैंड पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा बेहद कम यात्री दिखाई दिए। गोपी चौक, नेहरू चौक, टिकटगंज, सराफा बाजार समेत शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर दोपहर भर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विशेषज्ञ आलोक सागर गौतम के अनुसार आगे के दिनों में अभी पारा और बढ़ेगा। घर से जरूरी काम पर ही निकलें। निकलें तो जरूरी सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें