फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अचानक छाए बादल, बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Sun, 23 Aug 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
जोगीपुरा में सड़क पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। काले बादल छा गए और शाम करीब चार बजे शहर में बारिश शुरू हो गई। करीब पौन घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। वहीं, बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया, इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही मौसम में गर्मी और उमस बनी हुई थी। दोपहर तक तेज धूप के कारण लोग परेशान रहे। इसके बाद अचानक बादल छाने लगे। देखते ही देखते काले बादलों ने पूरे आसमान को ढक लिया। शाम करीब चार बजे बारिश शुरू हुई। बारिश शुरू होते ही बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कुछ देर के लिए प्रभावित हुई।
कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर रुक गए। बारिश के बाद शहर के जोगीपुरा, शिवपुरम, जलांधरी सराय, नेकपुर आदि कई निचले स्थानों पर पानी भर गया। नालियों की पर्याप्त सफाई नहीं होने के कारण कुछ स्थानों पर पानी की निकासी धीमी रही। इससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। बारिश बंद होने के बाद पानी धीरे-धीरे निकलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें