फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटककर युवक ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। हजरतपुर इलाके में शुक्रवार रात एक युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक युवक शराब पीने का आदी था। वह देर रात चुपचाप घर से निकल गया था। सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ग्राम असफपुर के ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा रहे थे। तभी उन्होंने उलैया खेड़ा मार्ग पर सड़क किनारे असफपुर निवासी प्रवेंद्र उर्फ लालू (30) पुत्र कप्तान का शव फंदे पर लटका देखा। उनकी सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। बाद में प्रवेंद्र के परिवार वाले भी रोते बिलखते आ गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से तुरंत युवक के शव को फंदे से उतार लिया और अपने घर ले गए। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। जिससे हजरतपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार वालों का कहना है कि प्रवेंद्र शराब पीने का आदी था। वह शुक्रवार रात शराब पीकर आया था। जिसका परिवार वालों ने विरोध भी किया था। रात वह खाना खाने के बाद अपनी चारपाई पर जाकर सो गया। वह रात किस समय उठकर बाहर निकल गया। इसका परिवार वालों को पता नहीं चला। सुबह उन्होंने युवक का शव फंदे पर लटका देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें