फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल बूथ का सफल ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल प्रणाली को लेकर एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। जिले में स्थित 146 किलोमीटर प्वाइंट पर बने टोल बूथ का शुक्रवार को सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया।
विज्ञापन

ट्रायल के सफल रहने के बाद एक्सप्रेसवे के शीघ्र संचालन की उम्मीदें और बढ़ गईं हैं। टोल बूथ के ट्रायल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम, फॉस्टैग स्कैनिंग, बैरियर ऑटोमेशन और कंट्रोल रूम से कनेक्टिविटी की जांच की गई। तकनीकी टीम ने सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया, जो पूरी तरह संतोषजनक पाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें