फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: परिषदीय स्कूलों में बच्चों के स्वागत के साथ आज से शुरू होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। परिषदीय स्कूल सोमवार से खुल जाएंगे। स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं का पुष्पमाला पहनाकर और टीका लगाकर स्वागत किया जाएगा। स्कूल खुलने के समय में भी परिवर्तन किया जाएगा। अब स्कूल सुबह आठ बजे से दो बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन

जिले में 2155 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें करीब साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल 25 जून से खुल गए हैं। तब से शिक्षक लगातार स्कूल पहुंच रहे थे। वहीं 28 व 29 जून को छात्र-छात्राओं को सुबह साढ़े सात से 10 बजे तक स्कूल बुलाया गया। इन दोनों दिन छात्र-छात्राओं के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया। अब सोमवार से स्कूल सुबह आठ बजे से शिक्षण कार्य के लिए खुलेंगे। शासन के निर्देश हैं कि इनका टीका लगाकर, माला पहनाकर स्कूल में स्वागत किया जाए।

स्कूल से नदारद मिलने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि कोई भी शिक्षक-शिक्षिकाएं बिना अवकाश लिए स्कूल अवधि में गैरहाजिर न मिलें। अगर किसी शिक्षक-शिक्षिका काे अवकाश चाहिए तो वह ऑनलाइन आवेदन करें। वहीं से अवकाश स्वीकृत होगा। बिना अवकाश लिए कोई शिक्षक-शिक्षिकाएं गैरहाजिर मिले, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


शिक्षक मनोयोग से छात्र-छात्राओं को पढ़ाएं। साथ ही 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाए। इससे ज्यादा से ज्यादा बच्चों के स्कूल में एडमिशन कराया जाए। साथ ही जो विभागीय काम है। उनको भी करें। साथ ही टैबलेट के माध्यम से उपस्थिति दें। - स्वाति भारती, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें