बालक वर्ग की पांच सौ मीटर दौड़ में पुरैनी का नदीम, सौ, दो और चार सौ मीटर की दौड़ में अनुराग प्रथम आया। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बेलाडांडी की प्रीति प्रथम, सौ मीटर दौड़ में नौनी टिकन्ना की दुर्गा, दो सौ मीटर में अमृता और चार सौ मीटर में पूनम अव्वल रही। खो खो में पुरैनी की नेहा एंड पार्टी पहले स्थान पर रही।
उच्च प्राथमिक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में खरसाई का अर्जुन, दो से छह सौ मीटर तक रेस में अरुण कुमार पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में नौनी टिकन्ना की सोनी राठौर प्रथम, दो सौ में बेलाडांडी की संजी, चार सौ में सोनी और छह सौ मीटर रेस में रायपुर धीरपुर की किरन अव्वल रही। कला अनुदेशकों ने रंगोली सजाई। इस मौके पर सह समन्वयक मो.राशिद कादरी, फरहत हुसैन, मुकेश भारती, सीमा राजन, माधव सिंह, सुदेश चंद्र, अगपाल सिंह यादव, विनय कुमार, पुष्पेंद्र, ओमवीर, वली हसन, विनय प्रताप, मेघा सूर्यवंशी, जयवीर, कल्पना, वंदना, कुसुमलता, विपिन मौजूद रहे।