फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचम घोटाला: अब चार रिटायर्ड सीएमओ सीबीआई रडार पर

Fri, 05 Feb 2016 08:26 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एनआरएचएम में वर्ष 2008 से 2011 के बीच करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ था। इसकी जांच सीबीआई कर रही है। पिछले दिनों सीबीआई ने स्वास्थ्य के बाबू आरबी यादव, शिशुपाल सिंह, विजय कुमार, वेद गंगवार, राजेश राय, रफत हुसैन, सुरेश चंद्र और अनुराग सपरा को अलग-अलग तारीखों में पूछताछ के लिए बुलाया गया। सीबीआई के देहरादून स्थित मुख्यालय में चार फरवरी तक इन बाबुओं से जांच एजेंसी ने पूछताछ की। शिशुपाल सिंह और आरबी यादव रिटायर हो चुके हैं। यह पूछताछ के लिए देहरादून नहीं पहुंचे। सीबीआई ने इन दोनों बाबुओं को फिर से नोटिस जारी कर दिया है। सूत्रों की मानें तो अब सीबीआई के निशाने पर चार रिटायर्ड सीएमओ हैं। इन सभी से भी अलग-अलग पूछताछ की जाएगी। सीएमओ डॉ. आरडी तिवारी ने बताया, मेरी जानकारी में आया है कि दो बाबू रिटायर हो चुके हैं। सीबीआई ने आठ बाबुओं को तलब किया था। जो बाबू रिटायर हो चुके हैं वह पूछताछ को देहरादून नहीं पहुंचे। बाकी सभी बाबू सीबीआई मुख्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें