फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कोटेदार की घटतौली पकड़ी, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। बाटमाप विभाग की टीम ने गांव रहेड़िया स्थित सरकारी राशन की दुकान की जांच की। वहां पर कोटेदार को घटतौली करते हुए रंगेहाथ पकड़ा। वरिष्ठ बाटमाप निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि ऑनलाइन शिकायत मिलने पर जांच की गई, जिसमें प्रत्येक उपभोक्ता के राशन में 35 ग्राम तक की घटतौली पाई गई। बताया कि संबंधित कोटेदार के खिलाफ जुर्माना लगाने और लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई कराई जाएगी। गांव के उपभोक्ता सजल सिंह ने बताया कि सरकार पांच किलो प्रति यूनिट राशन देती है, लेकिन कोटेदार हर बार 3 से 4 किलो ही देता था। पहली बार जांच टीम ने मौके पर कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें