फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं ने जाना पुलिस के कार्य करने का तरीका

विज्ञापन
दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत  महिला थाने का भ्रमण करती छात्राएं। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। अमर उजाला के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगत की छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण किया। यहां थाना प्रभारी ज्योति सिंह ने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस किस तरह शिकायतों पर कार्रवाई करती है और महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाती है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर छात्राएं घबराएं नहीं, बल्कि इसकी जानकारी अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को दें। गलत व्यवहार, छेड़खानी अथवा किसी अन्य तरह की समस्या होने पर चुप रहने के बजाय मदद लेना जरूरी है।
उन्होंने छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि आपातस्थिति में 112 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित शिकायतों के लिए 1090 हेल्पलाइन की मदद ली जा सकती है। वहीं, साइबर ठगी होने पर 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने छात्राओं को मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। सोशल मीडिया पर किसी तरह की परेशानी होने पर इसकी जानकारी जिम्मेदार व्यक्ति को दें और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें