बदायूं। नेहरु मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज के राजनीति विज्ञान एमए तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने लोकसभा चुनाव 2024 का पूर्व सांकेतिक विषय पर अध्ययन गांव-गांव जाकर किया।
इसमें चुनावी मुद्दों को लेकर राजनीति विज्ञान प्राध्यापक डॉ. आशीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने प्राप्त डाटा का वैज्ञानिक विश्लेषण किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर आशीष कुमार सक्सेना, डॉ. कमल सिंह, डॉ. विक्रांत उपाध्याय ने प्रोजेक्ट रिपोर्ट का लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह में प्रो. मोहन लाल मौर्य, डॉ. बीएन शुक्ल, डॉ. सत्यम मिश्रा, डॉ. आकाश आदि मौजूद रहे। संवाद