फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी स्टूडेंट्स के साथ शिक्षकों ने पाया पुरस्कार

Sun, 01 Feb 2015 12:14 AM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरविलास गोयल इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति से कार्यक्रम में समां बांध दिया। डीआईओएस समेत एमएलसी के पत्नी रेनू मिश्रा ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। सराहनीय योगदान को शिक्षकों ने भी सम्मान पाया।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में वार्षिकोत्सव की शुरूआत में मुख्य अतिथि रेनू मिश्रा पत्नी एमएलसी संजय कुमार मिश्र और डीआईओएस वीना यादव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। छात्राओं की ओर से नाटक और नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रस्तुत कार्यक्रम भी दर्शक को पसंद आया। डांडिया और राजस्थानी नृत्य मनमोहक रहा। कॉलेज की प्रबंधक जयश्री गोयल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए।
मेधावी स्टूडेंट्स में हाईस्कूल और इंटर में सर्वश्रेष्ठ अंक अर्जित करने पर क्रमश: संजय कश्यप और दीपक गुप्ता को पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक ने प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा समेत सराहनीय योगदान के लिए शिक्षक और शिक्षिकाओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर माध्यमिक विद्यालय शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर यादव, नीरज शर्मा, राममोहन शर्मा, राजेंद्र कुमार, अमित सिंह, राजेश कुमार, दीपक कुमार, संजीव पांडेय, पूनम अरोरा, संजय कुमार गुप्ता, सुषमा सिन्हा, राहुल इंदवार और अवधेश बाबू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें