फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला कर्ज में डूबा किसान

Tue, 22 Aug 2017 12:47 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

विज्ञापन
बेटी की शादी में बैंक से एक लाख का लिया था लोन
मक्का की फसल खराब होने से तनाव में था हेमराज

बल्लिया गांव निवासी किसान हेमराज (65) का शव सोमवार को पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह लगभग एक हफ्ते से घर से लापता थे। पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक उन पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये का कर्ज था। इसके चलते वह तनाव में थे।
हेमराज ने दो महीने पहले जून में छोटी बेटी संतोष की शादी की थी। शादी में खर्च के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा से एक लाख रुपये का लोन लिया था। डेढ़ लाख रुपये बेटे की शादी का कर्ज पहले से था। परिवार वालों ने बताया कि हेमराज के पास साढ़े तीन बीघा जमीन है, जिसमें इस साल मक्का बोई थी। सोचा था कि मक्का बेचकर कुछ कर्ज उतार देंगे लेकिन पकने पर बारिश से मक्का सड़ गई। तभी से वह तनाव में थे।
विज्ञापन

वह 14 अगस्त की शाम करीब सात बजे बिना बताए घर से निकल गए। देर रात तक घर नहीं लौटे तो तलाश किया गया। रिश्तेदारी में पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह गांव से कुछ दूर स्थित गन्ने के खेत में लोगों को बदबू महसूस हुई। लोगों ने जाकर देखा तो खेत में खड़े शीशम के पेड़ पर हेमराज की लाश फंदे पर लटक रही थी। पता लगने पर परिवार वाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
सूचना मिलने पर सदर तहसील से नायब तहसीलदार और कुंवर गांव थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा है। लाश पुरानी है इसलिए विसरा प्रिजर्व किया गया है। परिवार के मुताबिक हेमराज पहले भी ऐसे ही कई दिन के लिए घर से चले जाया करते थे, इसलिए उन्हें रिश्तेदारी में तलाशा जा रहा था। उनके लापता होने के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

डीएम अनिता श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में हर मौत पर प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंच सकते हैं। किसान ने आत्महत्या की है। इसमें कोई राहत का प्रावधान नहीं है फिर भी संबंधित अधिकारियों को इससे अवगत कराया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें