फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छुट्टा पशुओं ने चौपट की 20 बीघा गेहूं की फसल

विज्ञापन
पीड़ित किसान हरिओम। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। गांव अंबियापुर में छुट्टा पशुओं ने एक किसान की गेहूं की तैयार फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। पीड़ित किसान ने तहसील प्रशासन से शिकायत कर उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अंबियापुर निवासी हरिओम कश्यप ने बताया कि वह रात करीब ढाई बजे तक अपने 20 बीघा गेहूं के खेत की रखवाली कर रहे थे। इसके बाद घर चले गए। इसी दौरान छुट्टा पशुओं का झुंड खेत में घुस आया और पूरी फसल को रौंद डाला। सुबह जब वह खेत पर पहुंचे तो फसल पूरी तरह नष्ट देख उनके होश उड़ गए।
किसान ने बताया कि यही उनकी एकमात्र फसल थी, जिससे परिवार का भरण-पोषण होना था। फसल नष्ट होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हरिओम कश्यप ने तहसील अधिकारियों से मामले की जांच कराकर जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें