फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 16 बीघा तालाब व परती भूमि पर अवैध कब्जे की जांच शुरू

विज्ञापन
बिल्सी के सतेती गांव में जांच करती राजस्व टीम। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। ग्राम सतेती में करीब 16 बीघा नवीन परती व तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर नायब तहसीलदार बदन सिंह बृहस्पतिवार को राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, उक्त भूमि पर लंबे समय से लोगों ने कब्जा किया हुआ है। इस संबंध में पूर्व में गांव के लोगों ने एसडीएम से भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद राजस्व विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। जांच के दौरान पाया गया कि विवादित भूमि पर वर्तमान में गेहूं की फसल खड़ी है।
नायब तहसीलदार ने निर्देश दिए कि फसल को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचाई जाए। फसल पकने के बाद उससे प्राप्त अनाज की नीलामी कराई जाए। प्राप्त धनराशि सरकारी मद में जमा कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फसल कटान के बाद भूमि से अवैध कब्जा हटाकर उसे राजस्व अभिलेखों के अनुसार मुक्त कराया जाएगा। नायब तहसीलदार के इस निर्णय पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सहमति जताई। इसके बाद राजस्व टीम वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें