फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखा एवं बाढ़ से निपटने को बनेगी रणनीति

Tue, 11 Apr 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
विज्ञापन
समीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूखा एवं बाढ़ से निपटने को बनेगी रणनीति
विज्ञापन

-प्रभारी डीएम ने कई विभागों ने 22 तक मांगी कार्ययोजना
संभावित सूखा एवं बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। एक दर्जन से अधिक विभागों को  चिह्नित करते हुए 22 अप्रैल तक उनसे कार्ययोजना उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य, पेजयल, सिंचाई, बिजली और खाद्य आपूर्ति से जुड़े अधिकारियों से आकस्मिक स्थिति के लिए तत्काल बंदोबस्त करने के आदेश दिए गए हैं।
प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव ने  सोमवार  को विकास भवन स्थित सभाकक्ष में विभिन्न विभागों अधिकारियों के  साथ बैठक कर पेयजल के श्रोतों को प्राथमिकता के आधार पर  मरम्मत कराकर ठीक कराने और विद्युत एवं यांत्रिक दोष से खराब राजकीय  नलकूपों की समय रहते मरम्मत कराने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसे इंतजाम किए जाएं कि जिले में सिंचाई की कोई  समस्या उत्पन्न न होने पाए। सूखे तालाब एवं पोखरों को अभी से भरवा लिया जाए। उन्होंने कहा कि सूखे की स्थिति में खेतिहर मजदूरों एवं  अन्य जरूरतमंद लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा में  प्रावधान किया जाए। खराब ट्रांसफार्मर निश्चित अवधि में बदलवाए जाएं।  मानवीय एवं पशु चिकित्सा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। आकस्मिकता की स्थिति में खाद्यान की आपूर्ति का बंदोबस्त करने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को  निर्देश दिए गए। बाढ़ से निपटने के लिए बाढ़ चौकी एवं  राहत केन्द्रों पर स्टाफ की तैनाती तथा तटबंधों की सुरक्षा के लिए कार्य  योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुधन,  राजस्व, सिचाई, कृषि आदि विभागों को अपनी-अपनी कार्य योजना बनाकर जल्द उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निकांड के पीड़ितों को मिलेगी मदद
बदायूं। प्रभारी  डीएम अच्छेलाल यादव ने बैठक में अिधिकारियों से कहा कि फिलहाल गेहूं की कटाई चल रही है और विद्युत लाइन  टूटने के  कारण अग्निकांड की घटनाओं में प्राथमिकता के आधार पर एक्शन लिया  जाए और  पीड़ित परिवार की सहायता की जाए। विद्युत विभाग झूलती विद्युत  लाइनों को भी  दुरुस्त कराने की कार्ययोजना तैयार करे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें