फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राज्य महिला आयोग की सदस्य बोलीं शिकायतों का गुणवत्तापरक करें निस्तारण

विज्ञापन
जनसुनवाई के दौरान महिलाओं के साथ राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह व अन्य। स्रोत- सूचना विभाग
विज्ञापन
बदायूं। राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिलाओं की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई में महिला उत्पीड़न, हत्या, घरेलू हिंसा और संपत्ति विवाद से संबंधित सात शिकायतें प्राप्त हुईं। अवनी सिंह ने कहा कि महिलाएं किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें और अपने अधिकारों के लिए आगे आएं।
उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से जुड़ी शिकायतों को पूरी गंभीरता से निस्तारित करें। इसके बाद अवनी सिंह ने ब्लॉक उझानी में आयोजित पोषण पंचायत कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं सात माह तक के पांच बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया।
उन्होंने सीएचसी उझानी में जन्मी कन्याओं का केक काटकर जन्मदिन मनाया और बेबी किट वितरित कीं। उन्होंने बताया कि महिला संबंधी किसी भी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-5220 एवं व्हाट्सएप नंबर 6306511708 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें