रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्र-छात्राएं। संवाद
बिल्सी। नगर के सिरसौल रोड स्थित एक कॉलेज में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं के लिए दीपक एवं रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। उन्होंने रंग-बिरंगे कलर, मोती एवं लेस आदि वस्तुओं का उपयोग कर विभिन्न आकृतियों एवं डिज़ाइनों के दिए एवं रंगोली बनाकर सबका मनमोह लिया। रंगोली में कामिनी शाक्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व दीपक मेकिंग में प्रियंका शाक्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संवाद