फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक ने अन्न-जल त्यागा

Sun, 22 May 2016 11:58 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
अन्न-जल त्यागा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा सरकार पर लगाया हिंदुओं से भेदभाव का आरोप
विज्ञापन

भूख हड़ताल तुड़वाने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, कोतवाल
 अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल ने अनशन के तीसरे दिन अन्न-जल पूरी तरह से त्याग दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव और शहर कोतवाल मनोज कुमार सिंह भूख हड़ताल तुड़वाने मालवीय आवास पहुंचे, लेकिन मुकेश पटेल ने साफ कह दिया कि जब तक मुख्यमंत्री बदायूं में रहेंगे वह अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे। उन्होंने नौ सूत्रीय मांग पत्र भी सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान डॉक्टर ने मुकेश पटेल की स्वास्थ्य जांच की।
कार्यकर्ताओं के साथ भूख हड़ताल पर बैठे हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल का आरोप है कि सपा सरकार हिंदुओं से पक्षपात कर रही है। किसान खुदकुशी कर रहे हैं। सूबे में गुंडाराज है। मुस्लिम धर्मस्थलों के लिए सपा सरकार करोड़ों रुपया दे रही है। हिंदू धर्मस्थलों की उपेक्षा की जा रही है। वह हज यात्रा की भांति अमरनाथ और कैलाश मानसरोवर यात्रियों को भी सब्सिडी देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भूख हड़ताल में रामनिवास पटेल, मायादेवी, ओम शंखधार, सोमपाल सिंह, शनि, सौरभ गुप्ता, आकाश वर्मा, शिव गुप्ता, आशीष चौहान, रामपाल पुरी, आकाश, अवधेश, राघवेंद्र, सुबोध, राजेश शर्मा, राजू कश्यप, राजीव कुमार सिंह, परमेश्वरी, नेमपाल, महेश साहू, धनीराम, सतीश, प्रेमचंद्र, कौशल मिश्रा, दिनेश मिश्रा, दीपक मौर्य, ठाकुर बलवीर सिंह, प्रशांत शर्मा, राज कुमार, प्रदीप कुमार, हाकिम सिंह, हितेश गुप्ता आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें