एक दिन पहले 73 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले
एक दिन पहले तीन इंस्पेक्टर समेत 73 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए थे। उसावां से एसआई इंद्रदेव सिंह, बिसौली से सिपाही मनोज कुमार, दातागंज से चालक सुखेंद्र सिंह और उसावां से सिपाही मनीष राठी को लाइन हाजिर किया गया है।
एसएसपी ने इंस्पेक्टर अपराध निरीक्षक कुलदीप कुमार को जरीफनगर से दातागंज, अपराध निरीक्षक सहंसरवीर सिंह को वजीरगंज से हजरतपुर, राजीव वर्मा को दातागंज से मूसाझाग ट्रांसफर किया है। छह सड़का चौकी इंचार्ज सुमित कुमार को खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज, अनिल कुमार राणा को नई सराय चौकी से छह सड़का, मुनेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से इस्लामनगर कस्बा चौकी इंचार्ज, प्रणव कुमार को दातागंज से नई सराय चौकी इंचार्ज बनाया है।
इनके अलावा कृपाल सिंह को कुंवरगांव, अर्जुन सिंह को मुजरिया, अनोज कुमार कोतवाली, अजय यादव को कुंवरगांव, नरेंद्र सिंह को उसहैत, ओमप्रकाश को उसावां, ओमेंद्र सिंह को वजीरगंज, धर्मवीर सिंह को जरीफनगर, गुरुदत्त शर्मा को हजरतपुर और राजीव कुमार शर्मा को मूसाझाग भेजा है।
चुनाव सेल गठित, नौ पुलिसकर्मी तैनात
एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने चुनाव सेल गठित करते हुए इसमें नौ पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया है। इसमें मूसाझाग में तैनात एसआई सीताराम, फैजगंज बेहटा में कमलवीर सिंह, कछला चौकी प्रभारी अवधेश कुमार, परिवहन शाखा में सिपाही अनिल कुमार, कादरचौक से किशनकुमार, सिविल लाइंस से विशांत कुमार, पुलिस लाइन से जोंटी भाटी और लोकेंद्र कुमार, उसावां थाने से महिला सिपाही खुशबू रस्तोगी को चुनाव सेल में तैनात किया गया है।