फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एसएसके एकेडमी ने डीसीए को तीन रनों से हराया

विज्ञापन
एसके मैदान पर मैच खेलते डीसीए व एसएसके एकेडमी के ​खिलाड़ी । स्रोत संगठन - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बुधवार को एसके मैदान पर अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट खेला गया। डीसीए टीम के कप्तान सुशांत ने टॉस जीतकर 182 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएसके क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में 185 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


30 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीसीए के ओपनर बल्लेबाज आयुष कुमार और आशुतोष ने मजबूत साझेदारी से 45 रन बनाए। इसके बाद आयुष ने 19 रन, आशुतोष ने 20 रन, सुशांत सिंह ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। इसी प्रकार अमन सिंह ने 15 रन, शुभम सक्सेना ने 32 रन, आरव ने 22 रन, रितिक ने 18 रन का सहयोग किया। वहीं एसएसके क्रिकेट एकेडमी के कृष्णा सक्सेना ने तीन विकेट, धनुष उपाध्याय ने 5 विकेट चटकाए। एसएसके एकेडमी ने आठ विकेट गवां कर 25 ओवर में ही 185 रन बनाकर जीत दर्ज की। इसमें कप्तान कृष्णा सक्सेना ने 44 रन, यश कुमार ने 45 रन, केशव ने 25 रन, नकुल ने 18 रन की शानदार पारी खेलकर मैच जीत लिया। एंपायरिंग अभय सक्सेना व अनु सारस्वत की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें