महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज का उन्नीसवां तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह बृहस्पतिवार को प्रभात फेरी के साथ शुरू हुआ। शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डा. रतनदीप शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी।
प्रतियोगिता शुरू करने से पहले क्रीड़ा प्रभारी डॉली ने प्रतियोगियों को शपथ दिलाई। प्रतियोगिता के पहले दिन छात्र वर्ग की 800 और 400 मीटर दौड़ कराई गई। इसमें राजेश कुमार प्रथम, सतेंद्र कुमार द्वितीय, बलवीर तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह छात्राओं की 400 मीटर दौड़ में प्रियदर्शनी प्रथम, ऊषा यादव द्वितीय और खुशबू तीसरे नंबर पर रहीं। चक्का फेंक में सोमेंद्र सिंह प्रथम, राहुल प्रताप सिंह द्वितीय एवं आरिफ तृतीय स्थान पर रहे।
गोला फेंक छात्रा वर्ग में प्रियदर्शिनी प्रथम, नीरज द्वितीय एवं रचना सागर तृतीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक में आरिफ प्रथम, राहुल प्रताप द्वितीय एवं पुनीत पाल तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में प्रियदर्शिनी प्रथम, सुप्रिया द्वितीय एवं ऊषा यादव तृतीय नंबर पर रहीं। शाहबुद्दीन अली, पंकज कुमार, विजय कुमार, सतीश यादव, धर्मेंद्र कुमार, नीता सक्सेना, ऋतु जैन, वंदना, आराधना वर्मा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।