फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 से होंगी खेल प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजित होगा। इसके तहत तीन दिवसीय खेल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सभी प्रतियोगिताएं जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगी। इसको लेकर खेल विभाग तैयारी में लग गया है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि 14 वर्ष तक की आयु वर्ग के लिए जनपद स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त को किया जाएगा। इसके साथ ही जूनियर बालक-बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता 30 अगस्त को और जूनियर बालक वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता 29 से 31 अगस्त तक चलेगी। 29 अगस्त को उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ी, खेल प्रेमी और विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ खिलाड़ियों की शपथ के साथ किया जाएगा। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना व मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ियों से सीख लेकर उनके जीवन में खेलभावना और अनुशासन को उतारना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें