फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की राधा को मिला स्वर्ण पदक

विज्ञापन
उझानी में पिता हरीश यादव के साथ स्वर्ण पदक विजेता राधा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पढ़ाई के साथ कुछ और करने की ललक हो तो मंजिल दूर नजर नहीं आती। ऐसा ही छह साल की राधा ने राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता में कर दिखाया। हरिद्वार में शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर उसने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रदेश स्तर पर पहले ही अव्वल रही राधा देवनागरी इंटर कॉलेज में कक्षा-चार की छात्रा है।
विज्ञापन

राधा बहादुरगंज मोहल्ला निवासी मोबाइल फोन शॉप मालिक हरीश यादव की तीन संतानों में सबसे छोटी है। मां मोना से उसे आगे बढ़ने का हौसला मिला। पिछले साल 19 दिसंबर को मुजफ्फरनगर में प्रदेश स्तर की नृत्य प्रतियोगिता में अव्वल रहने के बाद राधा ने शनिवार को हरिद्वार में आयोजित नेशनल डांस-स्पोर्ट्स कंपटीशन में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के निर्णायकों ने परिणाम घोषित किया तो वह पहले नंबर पर आईं। उसे स्वर्ण पदक के साथ प्रमाण पत्र भी दिया गया।
पिता हरीश ने बताया कि उनका लक्ष्य बेटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच मुहैया कराना है। उम्मीद है कि उनका यह सपना साकार होगा। इधर, देवनागरी कॉलेज के निदेशक संकेत मोहन शर्मा राधा को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें