फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रामपुर ने 11 रन से पिंडौल को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक परिसर में चल रहे अंबियापुर प्रीमियर लीग में शनिवार को संग्रामपुर और पिंडौल की टीम के मध्य मैच खेला गया। इसमें संग्रामपुर की टीम 11 रनों से विजयी रही।
विज्ञापन

पिंडौल के कप्तान अजीम खान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए संग्रामपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें जीशान ने 36, सोनू ने 40 एवं रोहित ने 15 रनों का योगदान दिया। वहीं पिंडौल की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कप्तान अजीम खान ने तीन विकेट लिए। इसके बाद 156 रनों का रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी पिंडौल की टीम 144 रनों पर आउट हो गई। इसमें अजय ने 20, जुबैर ने 50, वली मोहम्मद ने 36 रन बनाए। इस प्रकार संग्रामपुर की टीम को 11 रनों से विजयी घोषित किया गया। विजेता टीम की ओर से सोनू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर राजीव ठाकुर, वसीम, मौजिम्म, रोहित शर्मा, प्रशांत कुमार, वसीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें