फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुसरो कप : बिसौली को हराया, संभल ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

विज्ञापन
बदायूं में मंगलवार को खुसरो कप जीतने के बाद विजेता संभल के खिलाड़ी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बगरैन (बदायूं)। खुसरो डिग्री कॉलेज मैदान में चल रहे सातवें खुसरो क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को बिसौली और संभल की फाइनल में भिड़त हुई। जिसमें संभल की टीम ने बिसौली को 10 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को फाइनल में संभल क्रि केट क्लब के कप्तान रेहान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की। संभल की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जुवैल ने 20, राहुल ने 42, रेहान ने 25, मुस्तफा ने 23 और मलिक ने 13 रन की पारी खेली। बिसौली के गेंदबाज करन ने चार, छोटू ने दो और अजहर ने एक विकेट लिया। जीत के लिए 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिसौली की टीम की शुरुआत खराब रही। बाद में 19.5 ओवर में पूरी टीम 154 रन पर आउट हो गई। इस तरह संभल ने 10 रनों से मैच जीत लिया। बिसौली की ओर से फकरुल ने 46, जुबैर ने 27, बॉबी ने 29 रन की पारी खेली।
संभल के गेंदबाज परवेज और मोनू ने तीन-तीन, राहुल और साबिक ने एक-एक विकेट लिया। 42 रन की पारी खेलने और एक विकेट लेने वाले राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। चार मैचों में 16 विकेट लेने वाले अजहर को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। अंपायरिंग सुरजीत चौहान, योगेश चौहान, कुलदीप दिवाकर ने की। स्कोरिंग हरिकेश ने की। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह ने विजयी टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उप विजेता टीम को स्मृति चिह्न दिया गया। इस मौके पर वेदपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, धीरेश सिंह, अनिल शर्मा, हिमांशु उपाध्याय, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें