फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगरैन ने अंतिम लीग मैच 39 रनों से जीता

विज्ञापन
क्रिकेटःलीग मैच में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बगरैन। सातवें खुसरो कप क्रिकेट टूर्नामेंट के आखरी लीग मैच में मेजबान खुसरो डिग्री कॉलेज सरौरी को ओपी सिंह इंटर कॉलेज बगरैन ने 39 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

सरौरी के कप्तान अमित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करने उतरी बगरैन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए।
बगरैन की ओर से योगेश ने 26, फरीद ने नॉट आउट 27 रन की पारी खेली। सरौरी की ओर से अमित ने चार, हेमेंद्र और यशपाल ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरौरी की टीम की शुरुआत खराब रही। सरौरी की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। 15 ओवर में 95 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। सरौरी की ओर से हेमेंद्र ने 13 और रिंकू ने 18 रन की पारी खेली। इस तरह बगरैन ने 39 रनों से मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। 27 रन बनाने के साथ छह विकेट लेने वाले फरदीन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

इस मौके पर दीपक वार्ष्णेय, वेदपाल सिंह, राजकुमार शर्मा, राशिद खान, धीरेश सिंह, अमित सिंह, सचिन सिंह, अनिल शर्मा आदि रहे। टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल शनिवार को बिसौली क्रिकेट क्लब और सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज बरौलिया के बीच खेला जाएगा। दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला आरबी इंटर कॉलेज वजीरगंज और बदन सिंह इंटर कॉलेज बगरैन के बीच होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें