वजीरगंज। ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को हुए लीग मैच में एमआईजी क्लब पुसगवां ने बघौल क्रिकेट क्लब को 65 रनों से हराकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। पुसगवां के वसीम ने 43 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी लिए। उनको मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पुसगवां के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 122 रन बनाए। इसमें वसीम ने 38 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली। फखरुद्दीन ने 18 रन बनाए। बघौल के लिए लव ने दो विकेट लिए। तीन खिलाड़ी रन आउट हुए। जवाब में बघौल की शुरुआत काफी खराब रही। ओपनिंग जोड़ी टीम के सात रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। इसके बाद में भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सके। बघौल के छह विकेट मात्र 16 रन पर ही गिर गए। अंतिम क्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम 57 रन ही बना सकी। टीटू ने 16, सार्थक ने 15 रनों की पारी खेली। नासिर ने दो विकेट लिए। एंपायर बंटी और नाजिश ने स्कोरिंग राशिद ने की। संवाद