फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सचिव ने किया जीटीआई का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को देखा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ विभाग की विशेष सचिव डॉ. आभा गुप्ता ने बुधवार को नवनिर्मित राजकीय पॉलीटेक्निक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने आवासीय कक्ष, प्रशिक्षण कक्ष, भोजनालय आदि को देखा। यहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। भवन में बिजली पानी की सुविधा थी लेकिन फर्नीचर उपकरण आदि नहीं थे। इसके चलते अभी तक इस भवन में प्रशिक्षण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम लाल बहादुर, सीओ रामकरन सरोज, इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह, समदा के प्रधान भगवान दास भी विशेष सचिव के साथ रहे। विशेष सचिव को बताया गया कि भवन मई 2018 को बनकर तैयार हो गया था। बिजली, पानी, फर्नीचर, उपकरण आदि और स्टाफ न होने से यहां शिक्षण कार्य शुरू नहीं हो सका। वर्तमान में यहां इलेक्ट्रिकल लेक्चरर मुकेश कुमार, वरिष्ठ सहायक एके चौरसिया की तैनाती है। एक चौकीदार भी रहता है, लेकिन वह कार्यदायी संस्था की ओर से तैनात है। वर्ष 2018 में भवन तैयार होने के बाद इसी सत्र में सिविल और इलेक्ट्रिकल में 60-60 प्रशिक्षणार्थियों का एडमीशन लिया गया। वर्ष 2019 में सिविल के 75, इलेक्ट्रिकल के 75 और टेक्सटाइल में 49 छात्रों का एडमीशन लिया गया। भवन में व्यवस्थाओं का अभाव होने के चलते यह सभी प्रशिक्षार्थी वर्तमान में राजकीय पॉलीटेक्निक अलापुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। विशेष सचिव ने व्यवस्थाएं पूरी कर कक्षाएं शुरू कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें