फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की कमियों को पहचानेगा विभाग, किसानों की आय होगी दोगुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। किसानों की आय बढ़ाने के लिए अब हर ब्लॉक से 20 गांवों को मॉडल ग्राम बनाया जाएगा। इसमें सभी किसानों के खेतों की मिट्टी के जांच के लिए नमूने लिए जाएंगे। जांच के बाद किसान को बताया जाएगा कि उनके खेतों में किस पोषक तत्व की कमी है, उसे कैसे दूर किया जा सकता है और फसल में खाद कितनी मात्रा में दिया जाए ताकि उत्पादन ज्यादा हो। इसके लिए सभी ब्लॉकों में गांवों का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

शासन की मंशा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। साथ ही उनकी उपज अच्छी हो जिससे उनकी आय में वृद्घि हो सके। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। गांव में जाकर मिट्टी की जांच कर किसानों को मिट्टी में जो तत्व की कमी है, उसके बारे में बताया जाए। निर्देश मिलने के बाद में जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रत्येक ब्लॉक में स्थित 20-20 गांव के चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन गांव की मिट्टी की निशुल्क जांच की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद में किसानों को अवगत कराया जाए कि उनके मिट्टी में किसी तत्व की कमी है। उसे पूरा कराने से फसल पहले से बेहतर होगी।
शासन से निर्देश मिले है कि प्रत्येक ब्लॉकों के 20-20 गांव का चयन किया जाए। उसके उपरांत वहां की मिट्टी का जांच की जाए। मिट्टी मेें जो कमी है उनको किसानों को बताया जाए। ताकि वह उस कमी को पूरा कर सकें और उपज अच्छी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रामवीर कटारा, डीडी एग्री कल्चर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें