फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिसौली के सपा विधायक अदालत में पेश हुए, पांच जून को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले स्थानीय मंडी समिति के बाहर हंगामा हुआ था। बिसौली के तत्कालीन एसडीएम के वाहन चालक ने सपा के मौजूदा विधायक आशुतोष मौर्य समेत 200-250 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने विवेचना में सिर्फ छह लोगों को अभियुक्त बनाया है। विशेष न्यायालय एमपी, एमएलए में बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य समेत छह लोगों पर मुकदमा चल रहा है। इसमें आशुतोष मौर्य मंगलवार को अदालत में पेश हुए। बहस पूरी होने के बाद निर्णय के लिए 5 जून की तारीख लगाई गई है।
विज्ञापन

बिसौली के एसडीएम की गाड़ी के चालक श्यामवीर ने 9 मार्च 2022 को थाना सिविल लाइन पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि वह गाड़ी लेकर मंडी समिति मुख्य गेट पर पहुंचे थे तभी लगभग 200-250 लोगों ने रोक लिया। कुछ लोग जबरन गेट खोलने लगे। गाली-गलौज की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बिसौली से सपा विधायक आशुतोष मौर्या, कैप्टन अर्जुन यादव, पूर्व विधायक आशीष यादव, विधायक हिमांशु यादव, रचित गुप्ता और काजी रिजवान समेत 200-250 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ विवेचना करते हुए आरोप पत्र 11 अक्तूबर 2022 को न्यायालय में दाखिल किया। तब से मामला कोर्ट में विचाराधीन था। मंगलवार को न्यायालय में सभी पक्षों की गवाही हुई। दोनों पक्षों की बहस भी सुनी गई। निर्णय के लिए पांच जून की तारीख लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें