फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सहसवान की कपड़ा फर्मों पर एसआईबी का छापा, 20 लाख की कर चोरी पकड़ी

Wed, 29 May 2024 04:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। विल्सनगंज स्थित बाजार में प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारियों की फर्मों पर बरेली से आई जीएसटी के अधिकारियों की एसआईबी टीम ने मंगलवार को देर रात तक चेकिंग की। चेकिंग टीम रात में 10.20 बजे तक प्रतिष्ठानों के अंदर थी। इस दौरान 20 लाख की कर चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन

बाजार में एक ही परिवार की दो शो रूम है। रेडिमेड कपडे़ के साथ और थान के कपड़े की बिक्री होती है। दोनों में अलग-अलग व्यापारी बैठते हैं। इनकी फर्मों में खरीद बिक्री के अभिलेखों की जांच के लिए जीएसटी की टीम पहुंची। टीम ने रिकार्ड देखे और स्टॉक से मिलान किया। चेकिंग पांच घंटे से अधिक लग गए। पता यह चला कि टीम दिन में तीन बजे आ गई और आसपास की लोकेशन लेने के बाद शाम पांच बजे टीम कार्रवाई शुरू की। आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कीं और चले गए तब तक टीम ने दो फर्मों पर चेकिंग शुरू कर दी थी। रात करीब 10.30 बजे टीम रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें