बदायूं। जिले भर में अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी मनाई जा रही है। शहर के नगर पालिका परिसर में हुए कार्यक्रम में भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि सपा औरंगजेब की अनुयायी है। देश में मोदी और योगी लोकमाता अहिल्याबाई के आदर्शों पर चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई शासक नहीं, एक विचारक थीं। महापुरुष का जाति और धर्म नहीं होता। वह सर्व समाज के लिए प्रेरणादायी थीं। मोदी व योगी सरकार अहिल्याबाई के दिए मार्ग पर चलकर अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार करा रहे हैं। मोदी सरकार सेना को मजबूत करने के लिए अच्छे हथियार खरीद रही है, जिसका ऑपरेशन सिंदूर ज्वलंत उदाहरण है। इस मौके पर अजय मथुरिया, गोपाल शर्मा, मनोज गुप्ता, राहुल रावत, पंकज शर्मा, डॉ. आशीष शर्मा, धीरज पटेल, सीमा राठौर, सभासद मनोज चंदेल, रवि बाबू, प्रेमलता, श्याम पाल दिवाकर, मोहित सक्सेना,आशीष कश्यप, कनीज फात्मा, ममता वर्मा, जया साहू, अचल शर्मा आदि थे।
दहगवां। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री दीक्षा माहेश्वरी ने कहा अहिल्याबाई होल्कर का जीवन शौर्य, साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का अप्रतिम उदाहरण है। मयंक गुप्ता ने कहा राजमाता अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी महिला थीं। उनके शासनकाल में मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र को एक नई दिशा दिखाई। कार्यक्रम में सात आवासों की लाभार्थियों को चाभी दी गई एवं सफाई नायक महिलाओं को हेलमेट एवं पीपी किट वितरण की गई। इस अवसर पर नरेश चंद्र गुप्ता, सौरभ माहेश्वरी, सीडीपीओ उमा राजपूत, मोहित दुबे, राहुल, सभासद जसवीर राणा एवं नगर वासी उपस्थित रहे।
उसहैत। नगर पंचायत प्रांगण में में अहिल्याबाई के जीवन को शौर्य साधना सेवा का उदाहरण देते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय उनसे प्रेरणा लेने को कहा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष नवाब हसन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव गुप्ता, टिंकू राठौर, शांति प्रसाद, राजीव भारद्वाज, राहुल पवन आदि मौजूद रहे।
बिसौली। भाजपा के राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई का सनातन धर्म की रक्षा और राष्ट्र और समाज सेवा में बड़ा योगदान रहा। भाजपा उनके सिद्धांतों को समाज और राष्ट्र की सेवा मे अपना रही है। इस मौके पर निवर्तमान विधायक कुशाग्र सागर, नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता आदि थे।
सैदपुर। नगर पंचायत सभागार में पूर्व विधायक कुशाग्र सागर अहिल्याबाई के न्याय प्रिय कार्यों से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने और 15 समाज सेविकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सविता शर्मा, रितेश चौहान, आज़म हुसैन, एहतरामुद्दीन, शबीना बेगम, शानू ख़ान, तेजेश्वर दयाल सक्सेना आदि थे।
उसावां। ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन प्रेरणादायी है। दिनेश कुमार सिंह ने उन्हें न्याय प्रिय बताया। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्यक्ष, महेश राठौर, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष राहुल लोधी, ओम प्रताप सिंह, डीके गुप्ता आदि थे।
नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में बोलते मुख्य अतिथि दुर्विजय शाक्य। स्रोत-संगठन
नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में बोलते मुख्य अतिथि दुर्विजय शाक्य। स्रोत-संगठन
नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में बोलते मुख्य अतिथि दुर्विजय शाक्य। स्रोत-संगठन