फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में शरीक होने बदायूं पहुंचे अखिलेश यादव, महागबंधन के सवाल पर दिलाया फॉर्मूला याद

Fri, 14 Dec 2018 10:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे जिलाध्क्ष अशीष यादव के बेटे के शादी समारोह में बदायूं पहुंचे। उन्होंने पहले सपा जिलाध्यक्ष के घर पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष मधू चंद्रा के आवास पर सपा नेताओं से बातचीत की। 

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा रंग बदलने में लगी है। लोकसभा चुनाव में महागठवंधन के सवाल पर अखिलेश यादव जवाब देने से बचते रहे। केवल इतना कहा कि सपा गोरखपुर और फूलपुर के फॉर्मूला पर काम करेगी। 

राफेल मामले में अखिलेश यादव ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से रफेल जरूरी है। वह तो चाहते हैं कि सुखोई तक खरीदा जाए। मगर अब यह बहुत हो गया। इसे बंद करके सरकार युवाओं को रोजगार देना चाहिए। अखिलेश के कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा नजर नहीं आए। जबकि कांग्रेस के सलीम इकबाल शेरवानी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें