सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल को ज्ञापन सौंपते डॉ. क्रान्ति कुमार व अन्य। स्रोत-स्वयं
बदायूं। डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में बौद्ध माह उपासक डॉ. क्रांति कुमार अमृतसर पंजाब में बाबा साहब की प्रतिमा खंडित किए जाने के विरोध में अकेले ही एक दिवसीय अनशन पर बैठे।
अनशनस्थल पर मौजूद समर्थकों से कहा कि बाबा साहब ऐसे महापुरुष हैं, जिन्होंने देश के दबे कुचले लोगों को उन्हें उनके अधिकारों के बारे में बताया। उन्होंने शाम करीब चार बजे राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के प्रत्याशी गुरदयाल भारती ने जूस पिलाकर अनशन को तुड़वाया।