फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सिपाहियों पर लगाया अवैध वसूली का आरोप, न देने पर चाैकी में पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कछला। कछला पुल के पास चाय दुकानदार से सिपाही हर माह 500 रुपये की मांग की। आरोप है कि रुपये न देने पर सिपाहियों ने चौकी ले जाकर पीटा। पीड़ित ने एसएसपी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कुष्ठ आश्रम में रहने वाले पवन कुमार ने बताया कि चाय की दुकान चलाकर वह अपना भरण पोषण करना चाहता था। शुक्रवार को गंगा पुल के पास स्थित अस्थाई दुकान चाय की दुकान के लिए मिट्टी फैलाकर सही कर रहा था। आरोप लगाया कि सिपाहियों की शह पर कछला का ही एक व्यक्ति दुकान लगाने के लिए 500 रुपये महीना रंगदारी की मांग कर रहा था। इस पर पवन ने काम चलने पर रुपये देने की बात कही दी। इसके बाद उसने सिपाही बुला लिए, आरोप है कि वह पवन को पीटते हुए चौकी ले गए।
वहां उसे पीटा। उसको छोड़ने के लिए सिपाहियों ने चार हजार रुपये की मांगा। रुपये देने के बाद उसको छोड़ा गया है। सीओ उझानी डा. देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनको इस मामले की जानकारी नहीं है। शिकायती पत्र आएगा तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें