फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाल वाटिका के निपुण बच्चों और ईसीसी एजुकेटर को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
वजीरगंज में बाल वा​टिका के होनहार पुरस्कृत बच्चे और उत्सव के अति​थि गण। संवाद
विज्ञापन
वजीरगंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बृहस्पतिवार को ‘हमारे आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गुड्डो देवी ने ब्लॉक क्षेत्र से आए पांच से छह वर्ष के सभी बाल वाटिकाओं के निपुण बच्चों एवं ईसीसी एजुकेटर को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि उत्सव के रूप में यह कार्यक्रम उदाहरणीय है। वह ऐसे कार्यक्रमों में बच्चों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार है। खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि उत्सव का उद्देश्य प्रदेश को निपुण प्रदेश बनाने के लिए जनसमुदाय को निपुण भारत की अवधारणा से अवगत कराना है। उनकी शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास पर भी ध्यान देना जरूरी है। इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष विनेश मिश्रा, मंत्री सलमान खान, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा, राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धीरज शर्मा, मंत्री इंद्रेश, एआरपी अनूप कुमार शर्मा, ब्लॉक से आई समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहीं। संचालन हिलाल बदायूंनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें