फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राजस्थान में ट्रैक्टर से कुचलकर छह साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
श्याम। फाइल फोटो - फोटो : kathua news
विज्ञापन
म्याऊं। उसावां थाना क्षेत्र के गांव सांडी निवासी एक मजदूर के छह वर्षीय पुत्र की राजस्थान में मौत हो गई। बालक का शव पैतृक गांव लाकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव सांडी निवासी दिनेश कुमार राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में स्थित टाटा ईंट उद्योग पर परिवार समेत पथेर का कार्य करते हैं। 14 फरवरी की शाम तीन बजे उनका छह वर्षीय पुत्र श्याम पास में चल रही गारा मिक्सर मशीन के निकट खेलने चला गया। बताया जाता है कि वहां एक व्यक्ति ट्रैक्टर चला रहा था।
आरोप है कि चालक ने अचानक से तेज गति से ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया। उसकी चपेट में आकर श्याम के दोनों पैर कुचल गए। हादसे के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घायल बालक को तत्काल रामसिंहपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे सूरतगढ़ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि आरोपी चालक नशे का आदी है। मजदूरों ने उसे कई बार नशे में वाहन न चलाने की चेतावनी दी। बावजूद इसके वह नहीं सुधरा और हादसा हो गया। घटना के बाद दिनेश कुमार अपने पुत्र का शव लेकर पैतृक गांव सांडी पहुंचे, जहां आज गमगीन माहौल में उसे दफन कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने राजस्थान के रामसिंहपुर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें