फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छह स्कूलों ने अभिभावकों की अनुमति न मिलने का हवाला देकर नहीं लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
बिल्सी नगर के एक स्कूल में किशोरियों का टीकाकरण करती टीम। संवाद
विज्ञापन
म्याऊं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान के तहत 20 विद्यालयों में विशेष शिविर आयोजित किए गए। अभियान में 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष 3 माह से कम आयु की 79 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन की सिंगल डोज लगाई गई। वहीं, छह विद्यालयों ने अभिभावकों की अनुमति न मिलने के कारण छात्राओं को वैक्सीन नहीं लगवाई।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार गंगवार ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में प्रभावी मानी जाती है। बाजार में इसकी कीमत अधिक है, लेकिन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर यह पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि जिन छह विद्यालयों में टीकाकरण नहीं हुआ है, वहां के प्रधानाचार्यों ने बताया कि उन्हें अब तक किशोरियों के माता-पिता की सहमति प्राप्त नहीं हुई है। इसलिए विद्यालय में टीकाकरण कराना संभव नहीं है।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगवार ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे बुधवार और शनिवार को छोड़कर किसी भी कार्य दिवस में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपनी बेटियों का नि:शुल्क टीकाकरण अवश्य कराएं।










किशोरियों ने लगवाया एचपीवी टीका







बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से सोमवार को 14 से 15 आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीका लगाया गया। कई स्कूलों की छात्राओं का उपकेंद्रों पर टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को वैक्सीन की उपयोगिता और समय पर टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि पात्र सभी किशोरियों को इसका लाभ अवश्य लेना चाहिए। कार्यक्रम में क्राइम इंस्पेक्टर विनोद कुमार मौर्य, प्रियांशी तोमर, एएनएम रेनू तोमर, अमृत पाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

112 किशोरियों का हुआ टीकाकरण



उसावां। ब्लॉक क्षेत्र में 112 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने टीम के साथ वैक्सीनेशन बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभियान में सुपरवाइजर शैलेन्द्र सिंह, बीपीएम मुस्तजाब अली, मनोज कुमार, रवि कुमार, एएनएम पूनम यादव, वीएचडब्ल्यू मनी सिंह आदि विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें