एसएसपी कार्यालय के बाहर शिकायती पत्र लेकर खड़े कांग्रेस जिलाध्यक्ष।स्त्रोत कांग्रेस
बदायूं। पुलिस की निगहबानी से बचकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जाने के मामले में सोमवार को एसएसपी से लिखित शिकायत की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक पर घर में घुसकर धमकाने और पत्नी से अभद्रता करने के मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
अजीत यादव ने शिकायती पत्र में बताया है कि 23 जुलाई की सुबह करीब 7:30 बजे थाना प्रभारी उनके नेकपुर स्थित आवास पर पहुंचे। आरोप लगाया कि अनुपस्थिति में पत्नी प्रियंका यादव को धमकाकर कॉल कराई गई। कॉल पर जंतर-मंतर से वापस न आने पर मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी गई। उन्होंने एसएसपी को बताया कि इस घटना के बाद से उनकी पत्नी मानसिक अवसाद में है। मामले में जल्द कार्रवाई की है। एसएसपी से शिकायत करने के दौरान कई कांग्रेसी जिलाध्यक्ष के साथ मौजूद रहे। संवाद